Author Info
जब अधिकांश लोग मान लेते हैं कि पचास की उम्र में जीवन ठहर जाता है, तब रजनी हिनल खूबचंदानी ने नया अध्याय शुरू किया, वर्षों तक सफल व्यवसाय चलाया, 50 की उम्र में एमबीए पूरा किया, 2022 में मिसेज़ इंडिया का ताज पहना और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शक्ति स्वरूप अलंकरण से सम्मानित हुई। धीरे-धीरे जीवन ने उन्हें आत्मिक मार्ग पर अग्रसर किया, जहाँ हीलिंग, रेकी और अंकज्योतिष के माध्यम से उन्होंने स्वयं सहित अनेक लोगों को भीतर से सैवारा। आज वह अपनी इस ऊर्जा, ज्ञान और अनुभव को लोगों के भीतर जागरण और वास्तविक परिवर्तन के लिए समर्पित करती हैं।